
ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल का द्वितीय वार्षिक समारोह संपन्न
नए शैक्षणिक प्रोजेक्ट की घोषणा
जबलपुर, यशभारत। ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल का द्वितीय वार्षिक समारोह राइट टाउन स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी और यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला रहे। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विशिष्ट अतिथियों में डॉक्टर संजय तिवारी, वीरेंद्र पांडे, कपिल जैन, जितेन्द्र पचौरी, राजीव बढ़ेरिया, दीपक सेठी, मदन अवस्थी, आशीष कोठारी, राजेश जैन, राहुल बढ़कुल और मनु तिवारी शामिल रहे। कार्यक्रम में संस्था के चेयरमैन संदेश जैन, को-चेयरमैन कामेश सतीश पवार, सेक्रेटरी सिम्मुलाल भलावी सहित सेंचुरी एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संदेश जैन ने बताया कि सोसायटी वर्ष 2027 तक सेंचुरी इंटरनेशनल स्कूल नामक नया शैक्षणिक प्रोजेक्ट प्रारंभ करेगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त लगभग 100 कक्षाएं होंगी। विद्यालय की प्रिंसिपल नम्रता कुंदनानी ने कहा कि प्रैक्टिकल लर्निंग विद्यार्थियों की सफलता की मजबूत नींव है।







