भोपालमध्य प्रदेश

छोला मंदिर इलाके में युवक से अड़ीबाजी, विरोध करने पर चाकू मारकर किया लहूलुहान

छोला मंदिर इलाके में युवक से अड़ीबाजी, विरोध करने पर चाकू मारकर किया लहूलुहान
​भोपाल, यशभात। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक से अड़ीबाजी करने के विवाद में बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया।
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू ब्लॉक छोला निवासी नारायण सिंह बीती रात अपने काम से लौट रहे थे। इसी दौरान, बदमाश सुमित एविल ने उनका रास्ता रोका और उनसे पैसों की अड़ीबाजी करने लगा। नारायण सिंह द्वारा अड़ीबाजी का विरोध किए जाने पर आरोपी सुमित एविल ने आपा खो दिया और चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें नारायण सिंह घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी सुमित एविल के खिलाफ अड़ीबाजी, चाकूबाजी और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button