जबलपुरमध्य प्रदेश

23 अगस्त को शहरवासियों को मिलेगी फ्लाईओवर ब्रिज की सौगात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम मोहन यादव होंगे शामिल

जबलपुर। मध्य प्रदेश का सबसे लंबा फ्लाईओवर जबलपुर में बनकर तैयार हो गया है।मध्य प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि, 23 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम के साथ इस फ्लाई ओवर का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।इसके साथ ही जिले के प्रभारी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी समारोह में शामिल होंगे।

Table of Contents

मंत्री राकेश सिंह ने किया निरीक्षण

लोकार्पण से पहले लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने महानद्दा-मदनमहल से दमोहनाका तक पूरे कॉरीडोर का अवलोकन किया और अधिकारियों को अंतिम चरण की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

जबलपुर के विकास में जुडेगा नया अध्याय

01 29

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि दमोह नाका से मदन महल तक लगभग 1100 करोड़ की लागत से बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर से जबलपुर के विकास में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह प्रदेश का सबसे बड़ा एलिवेटेड कॉरिडोर होने के गौरव के साथ ही जबलपुर शहर के यातायात को सुगम और गतिशील बनाएगा।

8 किलोमीटर लंबा है फ्लाई ओवर

जबलपुर का यह फ्लाईओवर लगभग 1000 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है. इस ब्रिज की कुल लंबाई 8 किलोमीटर है जो जबलपुर के मदन महल से शुरू होकर दमोह नाका तक जाती है. इस फ्लाई ओवर ब्रिज की वजह से जबलपुर शहर की 10 चौराहों से जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। इनमें जबलपुर के दशमेश द्वार चौराहा, मदन महल पुलिस थाना चौराहा, स्नेह नगर चौराहा, गेट नंबर 2 का तिराहा, रानीताल चौराहा, आगा चौक, बलदेव बाग और दमोह नाका जैसे बड़े चौराहे भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button