म.प्र. शिक्षक संघ की संभागीय कार्यसमिति बैठक संपन्न, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का हुआ शंखनाद

जबलपुर। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागीय कार्यकारिणी की बैठक आज जबलपुर में संपन्न हुई। बैठक में जबलपुर संभाग के सभी नौ जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके समाधान की रणनीति तैयार की।
बैठक का आयोजन महानगर जबलपुर में किया गया, जिसकी मेज़बानी जिला अध्यक्ष आशीष तिवारी ने महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र रिछारिया के सौजन्य से की। बैठक की अध्यक्षता संभागाध्यक्ष तोरणलाल परतेती ने की, जबकि संचालन संभागीय संगठन मंत्री डॉ. अजय तिवारी ने किया।

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक प्रकोष्ठ प्रभारी विजय शुक्ला और प्रांतीय सह संगठन मंत्री नंदकुमार शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक दो सत्रों में हुई, जिसमें सदस्यता अभियान 2025 की समीक्षा, जिलों में शिक्षक सदन निर्माण, बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों को छात्रावास में अनिवार्य आवास जैसी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस दौरान क्रमोन्नति, ई-अटेंडेंस, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, और शिक्षकों के हितलाभ से संबंधित मुद्दों पर भी गहन विमर्श हुआ। जबलपुर संभाग में शिक्षकों से जुड़े मामलों में प्रशासनिक उदासीनता पर भी असंतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में संभागीय सचिव राजकुमारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, उपाध्यक्ष कालीचरण राय, सह सचिव कीर्ति निधि दुबे, संतोष तिवारी (मझोली अध्यक्ष), विवेक शुक्ला, महेन्द्र सिंह उद्दे, राजेन्द्र सरवरे, सत्यप्रकाश त्यागी, वामन कुकड़े, सोपतराम उर्वेती और अशोक दीक्षित सहित बड़ी संख्या में संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन और सरकार से संवाद की रूपरेखा तैयार की जाएगी।







