इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने वाला आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, गिरने पर पकड़ा गया

कार भी बरामद

गुरुग्राम, यश भारत। हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने मंगलवार को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिसकर्मियों से अनुमति मांगी और मौका मिलते ही भागने लगा। हालांकि कुछ दूर जाने के बाद वह गिर गया, जिससे उसे मामूली चोट आई। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। आरोपी की पहचान 33 वर्षीय कल्याण बैंसला के रूप में हुई है। वह हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट का रहने वाला है। पुलिस ने उसे राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच से गिरफ्तार किया था। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में राजस्थान पहुंची थी।पुलिस के मुताबिक मंगलवार को टीम ने आरोपी को दौसा और राजगढ़ के बीच पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद कल्याण ने पुलिस से पेशाब करने के लिए जाने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद वह अचानक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर दौड़ते समय आरोपी गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

कार भी बरामद

पुलिस ने महिला बाइकर को टक्कर मारने में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि कार आरोपी के दोस्त के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब वाहन और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

रिश्तेदार भी हिरासत में

मामले में कल्याण के रिश्तेदार और कथित साथी लवनीश को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि घटना के बाद आरोपी कहां-कहां गया और उसे फरार होने में किसने मदद की। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button