मध्य प्रदेशराज्य

डॉ सीरोठिया की साहित्य साधना ने सागर को गौरवान्वित किया- मंत्री गोविन्द राजपूत

डॉ सीरोठिया के बुंदेली गजल संग्रह का विमोचन

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ देश के चर्चित साहित्यकार गीतऋषि डॉ श्याम मनोहर सीरोठिया के 27 वें काव्य संग्रह बुंदेली गजल संग्रह रिपट परे की हर गंगा है का विमोचन श्री गोविंद सिंह राजपूत केबिनेट मंत्री म. प्र. शासन, विनोद गोंटिया अध्यक्ष पर्यटन विकास निगम म. प्र. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त, रहली नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुशील हजारी प्रख्यात उपन्यासकार सुश्री डॉ शरद सिंह, सनाढय सभा के अध्यक्ष शिवदयाल बड़ोनिया, कटनी के कविवर विजय बागरी विजय, आई एम ए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द जैन अमित सीरोठिया द्वारा किया गया।

मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा डॉ सीरोठिया की सतत रचना धर्मिता ने हिंदी साहित्य को समृद्ध कर सागर एवं प्रदेश को गौरवान्वित किया है उनकी 30 काव्य कृतियाँ को अनेक राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जाना उनके सृजन की श्रेष्ठता प्रमाणित करती है।

डॉ सिरोठिया के 75 वें जन्म के अमृत महोत्सव के इस कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, महिला कल्याण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया पूर्व मंत्री एवं सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, आचरण की प्रधान संपादक निधि जैन, पूर्व कुलपति रायपुर डॉ बी के स्थापक, पूर्व कुलपति जूनागढ़ डॉ नरेंद्र गोंटिया, श्यामलम अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा कुल सचिव संतोष सोहगौरा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम के लिए डॉ सीरोठिया को श्यामलम संस्था सहित अनेक साहित्यिक संगठनों, आई एम ए, प्रेमप्रसारिणी सनाढय सभा सहित अनेक व्यक्तियों द्वारा बधाइयाँ दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button