मध्य प्रदेशराज्य

वीडियो बनाकर युवक ने कहा- प्रताड़ित किया गया… कार्रवाई करें प्रशासन और कर लिया सुसाइड 

Table of Contents

गोटेगांव – नरसिंहपुरl जिले के सुआतला थाना अंतर्गत बरमान चौकी के एक युवक ने अपने घर के अंदर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया l

जानकारी के अनुसार आत्महत्या के पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर मौत का कारण बताया कुछ लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी जिनके नाम युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर लिए और पुलिस प्रशासन जिला कलेक्टर से प्रताड़ित करने वालों पर कार्यवाही की मांग की उसके कुछ ही समय बाद युवक फांसी के फंदे से झूल गया मृतक के परिजनों द्वारा भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि उनके बेटे के साथ मारपीट हुई है जिसकी बेज्जती वह सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली सूचना मिलते ही बरमान पुलिस मौके पर पहुचीं मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेजा

इनका कहना हैं…
कल सूचना प्राप्त हुई थी सोसाइटी मोहल्ला फरमान निवासी भोले साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मौके पर जाकर हमने पंचनामा की कार्रवाई की है और शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया है उनके परिजनों का कहना है कि उसके मोबाइल में कुछ वीडियो है लेकिन हमें अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं जैसे ही वीडियो प्राप्त होते हैं उसकी जांच उपरांत जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी!

चौकी प्रभारी , आशीष बोप्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button