भोपाल

भोपाल: बीमार बच्चे का परित्याग करने वाले बेटे-बहू के खिलाफ  मामला दर्ज 


भोपाल: बीमार बच्चे का परित्याग करने वाले बेटे-बहू के खिलाफ  मामला दर्ज 

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोलार रोड पुलिस ने एक अस्वस्थ बच्चे का परित्याग करने के आरोप में बच्चे के गैर जिम्मेदार माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बच्चे को सुरक्षित रखने और उचित देखभाल के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को  फरियादिया कमला गौड़ (उम्र 68 वर्ष, निवासी बांसखेड़ी कोलार रोड भोपाल) द्वारा पति दिलीप गौड़ के साथ कोलार रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। की  उनके बेटे विजय और बहू पूजा ने लॉकडाउन के समय दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इनमें से एक बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ है। विजय और पूजा ने स्वस्थ बच्चे को अपने पास रखा, लेकिन अस्वस्थ बच्चे को जबरदस्ती असुरक्षित हालत में छोड़कर चले गए, जिससे बच्चे का जीवन संकटमय हो गया।
​कमला गौड़ ने बताया कि वह और उनके पति वृद्ध होने के कारण बच्चे का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्होंने बेटे और बहू को अपनी संतान ले जाने के लिए कई बार कहा था, पर वे नहीं माने।
​पुलिस ने बच्चे के माता-पिता से संपर्क किया और उन्हें बच्चे को वापस ले जाने के लिए समझाया, लेकिन उनके इनकार करने पर पुलिस ने माता-पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वही  बच्चे के उचित देखभाल, उपचार और व्यवस्था के लिए उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button