भोपालमध्य प्रदेश

प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में हो गोवर्धन पूजा का धूमधाम से आयोजन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से किया वर्चुअल संवाद

भोपाल यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक विरासत को सहेजने के लिए 21 और 22 अक्टूबर को सभी जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और गौशालाओं में गोवर्धन पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाए। इन आयोजनों में मंत्री, सांसद, विधायक, नगरीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हों। स्थानीय स्तर पर सक्रिय सांस्कृतिक मंडलों को शामिल करते हुए कार्यक्रमों को उत्सव के रूप में मनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास से आगामी त्योहारों के संबंध में प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, जिला कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक नगरीय निकायों के पदाधिकारी और अधिकारियों को VC के माध्यम से संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button