मध्य प्रदेशराज्य

अनियंत्रित बस ने ली मासूम की जान, घर के बाहर खेल रही थी नन्ही बच्ची आई चपेट में : मौत, दूसरी बुरी तरह घायल :परिजनों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने दी समझाइश 

नरसिंहपुर, गोटेगांव। समीपस्थ ग्राम श्रीनगर में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार व अनियंत्रित बस घर में घुस गई, जिससे घर के बाहर खेल रही दो मासूम बच्चियां इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में भाग्यश्री मेहरा उम्र 4 वर्ष पिता महेन्द्र कुमार मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी चचेरी बहन मानबी मेहरा उम्र 3 वर्ष पिता रामजी मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का उपचार जारी है।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक बच्ची के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही गोटेगांव एसडीएम संघमित्रा गौतम, एसडीओपी मनीष त्रिपाठी, थाना प्रभारी प्रदीप सराफ एवं झोतेश्वर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और स्थिति सामान्य हुई।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन ने कहा है कि मामले में जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button