सभी 967 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात
स्वदेशी,वोकल फॉर लोकल पर रहा फोकस

सभी 967 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात स्वदेशी,वोकल फॉर लोकल पर रहा फोकस
जबलपुर यश भारत।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आज जिले के सभी 967 बूथों पर सुना गया। प्रधानमंत्री ने आगामी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) पर खादी व स्वदेशी वस्त्रों की खरीद का आह्वान किया, जिससे देश में आत्मनिर्भरता और लोकल उत्पादों को बल मिल सके।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा की
“प्रधानमंत्री का यह संदेश हमें प्रेरित करता है कि स्वदेशी को केवल उत्पाद नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली का अंग बनाएं।भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के अनुसार
” मन की बात’ प्रेरणा और विचारों का स्रोत है, जो देशवासियों को जोड़ता है।”
* सांसद आशीष दुबे ने कहा कि
“प्रधानमंत्री ने कृषि, किसान कल्याण, पर्यावरण संरक्षण आदि पर जो विचार रखे, वे प्रेरणादायक हैं।”
* राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि:
“यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में प्रेरणा का माध्यम है।” बूथों पर प्रमुख नेताओं की सहभागिता

नेता का नामस्थान / बूथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रानी दुर्गावती वार्ड, बूथ 53 रत्नेश सोनकर सुभाष चंद्र बोस मंडल, बूथ 11सुमित्रा वाल्मीकि आचार्य विद्यासागर मंडल, बूथ 88 आशीष दुबे, अखिलेश जैन विवेकानंद मंडल, बूथ 231महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू नर्मदा मंडल, बूथ 110विधायक अशोक रोहाणी वीर सावरकर मंडल, बूथ 36विधायक अभिलाष पांडे दीनदयाल मंडल नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज छत्रपति शिवाजी मंडल मौजूद रहे। इसके अलावा
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, पूर्व महापौर, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में “वोकल फॉर लोकल” और राष्ट्रहित के लिए संकल्प लिया।







