पूर्व सांसद नंदलाल चौधरी के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसमूह : जीतू पटवारी व उमंग सिंघार ने जताया शोक, मुक्तिधाम में प्रशासन की ओर से किया गया पुष्पचक्र अर्पित
सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ पूर्व सांसद, विधायक नन्दलाल चौधरी की पार्थिव देह आज भारी जनसमूह की उपस्थिति में पंचतत्व में विलीन कर दी गई। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास अमरदास कॉलोनी, ग्राम भैसा से आरम्भ होकर, भगवान गंज पहुंची जहाँ अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष आसपास के वार्ड के निवासियों ने अंतिम दर्शन किये। तत्पश्चात अंतिम यात्रा गौरमूर्ति स्थित कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पहुंची जहाँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय महेश जाटव एवं भूपेंद्र सिंह मुहासा के नेतृत्व में कांग्रेस ध्वज उनके शरीर पर अर्पित किया गया। सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने सेवादल के साथियो के साथ गॉड ऑफ़ ऑनर दिया व नन्दलाल चौधरी अमर रहे के नारे लगाए गए।
अंतिम यात्रा नरयावली नाका मुक्तिधाम पहुंची जहाँ जिला प्रशासन की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर पूर्व सांसद को श्रद्धांजली अर्पित की गईं। अंतिम संस्कार में मुखअग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र राकेश चौधरी ने दी।
मुक्तिधाम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने फोन पर उनके पुत्र को सांत्वना प्रकट की।
मुक्ति धाम में श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई जिसमे जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा कि स्व नंदलाल चौधरी ने एक सामान्य परिवार से निकलकर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना नाम पूरी ईमानदारी से स्थापित किया।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा भगवानगंज में डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना उनके प्रयासों से की गईं। अनुसूचित जाति वर्ग और पिछडे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढाने के लिए प्रौढ़ शिक्षा के लिए कार्य किया।
पूर्व सांसद डाँ आनंद अहिरवार ने कहा कि मैंने अपने जीवन में राजनीति का पाठ बाबूजी से सीखा।
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्होंने खुरई से विधायक और देश की सर्वोच्च संस्था लोकसभा में सागर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वे निर्विवाद व्यक्ति रहे।
पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि सरल सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे मृदुभाषी स्वभाव उनके व्यक्तित्व की शान था।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि उनकी सौम्यता और सरलता के लोग हमेशा याद रखेंगे। मेरे पितामह स्व. पं. ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी के वे राजनैतिक शिष्य रहे है।
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष डाँ अंकलेश्वर दुबे ने कहा कि नन्दलाल जी जिलाधिवक्ता संघ से आजीवन जुड़े रहे।
इस अवसर पर पं त्रिलोकी नाथ कटारे, प्रदीप गुप्ता, अवधेश तोमर, शैलेंद्र तोमर, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राकेश राय, गुरजीत सिंह अहलुवालिया, नीरज मुखारया, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, दीनदयाल तिवारी, विजय साहू, राजा सेन, आईटी सेल अध्यक्ष नीलेश अहिरवार, सागर साहू, एडवोकेट जितेंद्र राठौर, चमन अंसारी, सुरेश पिंजवानी, धर्मेंद्र चौधरी नैतिक चौधरी, देवेंद्र महावते, संजय रोहिदास, पप्पू फुसकेले, आनंद हेला, आनंद तोमर, अनिल अहिरवार, योगराज कोरी, राजू चौधरी, गंगाराम अहिरवार रामू ठेकेदार, हीरालाल चौधरी, भैयन पटेल, टीकाराम दिवान, वीरेंद्र राजे, चक्रेश रोहित, अमर चौधरी, विनीत ताले वाले, मुकेश रोहित, नाथूराम चौधरी, मानसिंह चौधरी, इन्दर लाल माते, प्रहलाद लारिया, राजकुमार चौधरी साहित सेकड़ो लोग स्व. नन्दलाल चौधरी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।