भोपाल

महिला और उसके साथी से जमीन खरीदने के नाम पर 50 लाख की ठगी -आरोपी दूसरे की जमीन को अपना बताकर अनुबंध किया, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

महिला और उसके साथी से जमीन खरीदने के नाम पर 50 लाख की ठगी
-आरोपी दूसरे की जमीन को अपना बताकर अनुबंध किया, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
ईटखेड़ी इलाके में एक महिला ने अपने दो पार्टनर के साथ मिलकर एक एकड़ जमीन खरीदने का अनुबंध किया था, इस दौरान तीनों खरीददारों ने एडवांस के तौर पर 50 लाख दिए थे, शेष राशी रजिस्ट्री के वक्त देना तय हुआ था। इसके बाद जमीन के असली स्वामी ने महिला के एक पार्टनर और उसके साथी को जमीन बेच दी। इसके बाद महिला ने पुलिस ने लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने अनुबंध करने वाले जालसाज और महिला के एक पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
एसआई रिंकू सिंह जाटव ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी फेस-3 निवासी बृजबाला गौतम पति स्व. कुलदीप गौतम(55) गृहणी हैं। उनके पति की एक हादसे में मौत होने के बाद बीमा कंपनी से उन्हें क्लैम मिला था। क्लैम के तौर पर मिली रकम से उन्होंने सुभाष यादव और महेश साहू के साथ मिलकर अगस्त 2017 में उमेश शुक्ला पुत्र श्याम सुन्दर से लाम्बाखेड़ा में स्थित एक एकड़ जमीन का ढाई करोड़ रूपए में सौदा किया था। जमीन की खरीद-फरोख्त के वक्त दोनों पक्षोंं में एक अनुबंध हुआ, इस दौरान बृजबाला गौतम ने 32 लाख और उनके दोनों पार्टनरों ने 18 लाख रूपए मिलाकर कुल 50 लाख रूपए एडवांस के तौर पर उमेश शुक्ला को दिए, शेष रकम जमीन की रजिस्ट्री के वक्त देना तय हुआ था। इसके बाद महिला और महेश साहू को पता चला कि उन्होंने उमेश शुक्ला से जिस जमीन को खरीदने के लिए अनुबंध किया है, वह जमीन असल में रमेश अग्रवाल की है। इसके बाद रमेश अग्रवाल ने उक्त जमीन को सुभाष यादव व उसके साथी को बेच दी। जबकि उमेश यादव ने फरियादिया के साथ मिलकर पहले से ही उक्त जमीन का अनुबंध कर रखा था। जालसाजी का पता चलने पर फरियादिया ने मामले की लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुसिल ने आरोपी उमेश शुक्ला और सुभाष यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button