युवक ने फांसी लगाई, करंट से महिला की मौत-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

युवक ने फांसी लगाई, करंट से महिला की मौत-मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। टीटी नगर इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इधर, नजीराबाद में खेत पर काम करते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के मुताबिक पंचशील नगर निवासी मुकेश घनौरे पुत्र किशोरीलाल अहिरवार (32) पर्स की दुकान पर काम करता था। कल सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कई दिनों से आत्महत्या करने की बात कर रहा था। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इधर नजीराबाद पुलिस ने बताया कि ग्राम बरखेड़ा खुर्द निवाससी शांता बाई पति गंगाराम (30) गृहणी थी। कल दोपहर वह खेत पर काम कर रही थी, तभी उसे खेत पर काम करते समय करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







