भोपाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बनाए 111444 नए सदस्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बनाए 111444 नए सदस्य
– मध्य भारत प्रांत में चलाया गया अभियान
भोपाल यश भारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 20 जुलाई से चलाए गए विशेष सदस्यता अभियान के तहत 111444 नए सदस्य बनाए हैं। अभाविप पदाधिकारियों का कहना है कि मध्य भारत प्रांत में यह अभियान चलाया गया है। परिषद का दावा है कि अब मध्य भारत प्रांत की कुल सदस्य संख्या 515782 सदस्य तक पहुंच चुकी है। यह उपलब्धि संगठन के लगातार सक्रिय प्रयास, गहन छात्र संपर्क अभियान और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी न कहा है कि यह एक ऐतिहासिक सफलता है, जो हमारे कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और संगठन तंत्र की मजबूती का परिणाम है। विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान के विद्यार्थियों तक पहुंच कर उन्हें राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लक्ष्य के साथ जोडऩा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button