भोपालमध्य प्रदेश

डॉ. शिवदत्त मिश्र का भव्य सम्मान, 108 विद्वान ब्राह्मणों को दी दक्षिणा

डॉ. शिवदत्त मिश्र का भव्य सम्मान, 108 विद्वान ब्राह्मणों को दी दक्षिणा

भोपाल, यशभारत। मिनाल रेसीडेंसी स्थित मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत पुराण कथा के दौरान रामानंद संस्कृत विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ. शिवदत्त मिश्र का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। यह सम्मान जिझौतिया ब्राह्मण कल्याण परिषद मध्य प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश तिवारी एवं परिषद के अन्य पदाधिकारियों द्वारा शाल, श्रीफल और फूलमाला पहनाकर किया गया।
इस पावन अवसर पर पूज्य गुरु ने पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ब्राह्मण कल्याण के साथ-साथ समस्त सनातन धर्मियों के लिए सामाजिक समरसता, एकता और मिलनसार व्यवहार के साथ समाज में कार्य करें।
मंदिर में चल रहे अष्टोत्तर भागवत पुराण पाठ में शामिल 108 कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मणों का परिषद के पदाधिकारियों द्वारा तिलक लगाकर पूजन किया गया। इसके बाद सभी विद्वानों को दक्षिणा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
परिषद के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने इस विशाल धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक पंडित राजाबाबू दुबे और पंडित अनिल दुबे का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे एक साथ 108 ब्राह्मणों से श्रीमद्भागवत पुराण पाठ का आयोजन करवाकर भोपाल की जनता को जो पुण्य लाभ दिलवाया गया है, वह अत्यंत सराहनीय कार्य है। उन्होंने आयोजकों से अगले अधिकमास में इससे भी बड़े आयोजन का प्रयास करने का आग्रह करते हुए विश्वास दिलाया कि भोपाल के धर्मप्रेमी बंधु तन, मन और धन से पूरी तरह सहयोग के लिए तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button