जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्टेशन से अजब-गजब चोरी जीआरपी बूथ से उड़ा दी कुर्सी

एक कर्मचारी की कन्फर्म तो दूसरे की आरएसी और तीसरे की चल रही वेटिंग

स्टेशन से अजब-गजब चोरी जीआरपी बूथ से उड़ा दी कुर्सी

एक कर्मचारी की कन्फर्म तो दूसरे की आरएसी और तीसरे की चल रही वेटिंग

जबलपुर यशभारत। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर बने जीआरपी बूथ से अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोरों ने कीमती सामान या मोबाइल-लैपटॉप नहीं बल्कि कुर्सी पर हाथ साफ कर दिया। बूथ में मौजूद तीन कर्मचारी अब एक ही कुर्सी पर बैठकर ड्यूटी निभाने को मजबूर हैं।यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली जीआरपी के सामने से कुर्सी गायब हो जाना जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, वहीं यह स्टेशन पर चर्चा का भी विषय बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए सहायता केन्द्र से चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केन्द्र में रखी गई तीन कुर्सियों में से दो कुर्सियां अज्ञात चोर गायब कर ले गए। घटना भीड़भाड़ वाले स्टेशन परिसर की है, जहां 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था होने का दावा किया जाता है।चोरी की इस छोटी-सी वारदात ने रेलवे की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। बता दें कि सहायता केंद्र में रखी इन कुर्सियों पर यात्रियों की सहायता के लिए जीआरपी .आरपीएफ के जवान एवं कमर्शियल विभाग से एक कर्मचारी बैठा करते हैं। अब  सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर दो कुर्सियां कहां गया गायब हो गई है। शेष बची एक कुर्सी में कर्मचारी को बैठने के लिए सहायता केंद्र में  एक कुर्सी कन्फर्म है दूसरी आरएसी और तीसरी कुर्सी में बैठने के लिए वोटिंग रहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button