जबलपुरमध्य प्रदेश

मॉडेलियन पूर्व छात्र संगठन का 54वां गुरुवंदन समारोह

25 वर्षों बाद दोस्तों से मिलने की खुशी

जबलपुर,यश भारत। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार 7 सितंबर को मॉडल हाई स्कूल, जबलपुर के प्रेक्षागृह में मॉडेलियन पूर्व छात्र संगठन द्वारा 54वां गुरु वंदन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वर्ष 1980 बैच के छात्र रह चुके जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य श्री राजीव चांडक उपस्थित रहे।

07 6

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके पश्चात मंच पर मौजूद अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। गुरु वंदन के अवसर पर पूर्व छात्रों ने गुरु और शिष्य के बीच बने आत्मीय रिश्तों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किए। पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए 25 वर्षों बाद दोस्तों से मिलने की खुशी पूर्व छात्रों के चेहरे पर साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम का क्रम सुबह 10 बजे से मित्र मिलन और परिचय के साथ शुरू हुआ। 10:30 बजे से 12:30 बजे तक गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद उद्बोधन तथा अंत में स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई।

09 4

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों डॉ. शिशिर विजयवर्गीय (अध्यक्ष), डॉ. राजेश श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), श्रीमती उपमा गुप्ता (प्राचार्य/पदेन उपाध्यक्ष) सहित अनेक मॉडेलियन पूर्व छात्र एवं वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राजेश चौबे (2000 बैच) ने किया। यह आयोजन न केवल गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त करने वाला रहा, बल्कि मॉडेलियन परिवार के लिए स्मरणीय मिलन समारोह भी बन गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button