मध्य प्रदेशराज्य

युवक को चाकू मारकर किया घायल : एसपी से की शिकायत, जांच जारी

नरसिंहपुर यशभारत। एक युवक पर चाकू से हमला कर कुछ लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लाया गया, युवक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रताप नगर गली नम्बर 10 में रहने वाला शुभम पिता संतोष नौरिया उम्र 21 वर्ष 3 सितंबर की रात्रि के समय अपने दोस्तों के साथ चाय पीने अमृततुल्य गया हुआ था, दुकान बंद हो जाने के कारण वह डॉ. अनंत दुबे की अस्पताल के पास खड़ा होकर अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था, तभी विजय यादव निवासी बरगी कालोनी, अंशुल साहू सिंहपुर चौराहा तथा अनंत उर्फ अन्तु कुचबंदिया आये और शुभम को गाली गलौज करने लगे मना करने पर विजय यादव अपने पास रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया, जिससे शुभम के बांये बक्खा एवं बांये हाथ की कोहनी के नीचे चोटे आयी है। वहीं अंशुल साहू और अनंत कुचबंदिया ने बेल्ट से मारपीट करने लगे। पास खड़े दोस्तों ने बीचबचाव किया। उक्त लोग जाते-जाते जान से खत्म करने की धमकी देकर चले गये। कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 666/25 धारा 296, 115, (2), 118 (1), 351 (2), 3 (5) भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने दर्ज की साधारण धारायें प्रार्थी ने एसपी से की शिकायत

प्रार्थी शुभम नौरिया ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती आवेदन में बताया कि अनावेदकगण के द्वारा आवेदक के साथ धारदार हथियारों से जान से मारने की नियत से गंभीर मारपीट की गयी है और पुलिस द्वारा साधारण धाराओं के तहत् मामला पंजीबद्ध किया गया है। अनावेदकगण अभी भी आवेदक को रिपोर्ट उठाने की धमकी दे रहे है उनका कहना है कि अगर रिपोर्ट नहीं उठायी तो जान से खत्म कर देगे। जिससे आवेदक अत्याधिक डरा सहमा हुआ है और अनावेदकगण किसी भी समय कोई संगीन घटना कारित कर सकते है। अनावेदकगण के विरूद्ध कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है और वे आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है जो कि पूर्व में गोली काण्ड में भी शामिल थे और अनावेदकगण आदतन अपराधी है और गंभीर अपराध करने से नहीं डरते है। अनावेदकगण आवेदक को जान से भी खत्म कर सकते। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से जल्द से जल्द उक्त लोगों को गिरफ्तार करवाकर न्याय की गुहार लगायी है।

प्रार्थी को आये 23 टांके

प्रार्थी शुभम नौरिया ने एसपी को दिये शिकायती आवेदन में बताया है कि चाकू से हमला में उसके शरीर के विभिन्न हिस्सों सहित सीने तथा बांये हाथ में गंभीर चोटे आयी है जिससे उसे 23 टांके लगे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button