कटनीमध्य प्रदेश

जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, कर चोरी के संदेह पर चार गाड़ियों को किया जब्त, थाने में खड़े कराये गए वाहन

IMG 20250905 165701
Oplus_0

कटनी, यश भारत। जीएसटी विभाग ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 10 -11बजे जी एस टी विभाग के अधिकारियों ने जी एस टी चोरी के संदेह पर ट्रकों को रुकवाकर कर जांच की। जांच से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा रात में भी कार्रवाई की गई। कार्यवाही में कुछ ट्रक को कुठला और कुछ को कोतवाली थाने में खड़ा करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक लगभग 5 से 7 गाड़ियों को संदेहास्पद होने पर उन्हें ले जाकर कुठला थाना में ले जाया जा रहा है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टर द्वारा दूसरे शहरों से बिना जीएसटी जमा किये माल का परिवहन किया जा रहा है। जिसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर चंद्र कुँवर सिंह ने बताया कि मालसेवा कर अधिनियम की धारा 68 के तहत कार्रवाई की गई है। इस दौरान 4 गाड़ियों को जब्त किया गया है। इन गाड़ियों में ई वेबिल नहीं पाया गया है। गाड़ियों को जब्त करने के बाद अब इस बात की जांच की जाएगी कि इसमें जो भी माल है, उसके दस्तावेज है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button