मध्य प्रदेशराज्य

बिना पीयूसी, बॉडी टेम्परिंग, बसों में ओवरलोडिंग की तो अब खैर नहीं : 12 वाहनों पर चालान , 29 हजार की हुई वसूली

 दमोह l जिला कलेक्ट्रर द्वारा दिये गए निर्देशों के तहत परिवहन विभाग लगातार कार्यवाही कर रहा हैं। इस सबंध में परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने बताया समन्ना तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना पीयूसी, बॉडी टेम्परिंग, बसों में ओवरलोडिंग, ओवरहाइट, ओवरलेंथ तथा बिना HSRP वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कुल 12 वाहनों का चालान किया गया तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 29 हजार रूपये की राशि वसूली गई।

चालकों से अपील

            उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें, समय-समय पर अपने वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) नवीनीकृत कराएँ और ओवरलोडिंग जैसी खतरनाक प्रवृत्तियों से बचें। इसी प्रकार के सतत चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button