कल गहमागहमी के बीच होंगेसिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, शाम को आएंगे परिणाम

कटनी। तीन साल बाद होने जा रहे सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी नजर आ रही है। करीब साढ़े तीन सौ सदस्यों वाले एसोसिएशन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। जानकारी के मुताबिक एसोसिएशन के चुनाव कल 17 अगस्त रविवार को होने जा रहे हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ समाजसेवी महेश सोंधिया एवं कांटे्रक्टर रविकांत रैकवार को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। बताया जाता है कि सिविल कांट्रेक्टर एसोसिएशन में जिला अध्यक्ष पद के लिए बाला सिंह, जितेश सिंह, रामरतन साहू ने दावेदारी की है। इसी तरह जिला उपाध्यक्ष पद के लिए उमेंद्र अहिरवार, बृजमोहन सिंह, संदीप गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
निर्वाचन अधिकारी कांटे्रक्टर रविकांत रैकवार ने बताया कि एसोसिएशन के चुनाव 17 अगस्त को दोपहर 12 से 4 बजे तक एचडीएफसी बैंक के सामने, बरगवां में संपन्न होंगे। परिणामों की घोषणा 17 अगस्त को शाम 6 बजे की जाएगी। अध्यक्ष पद के दावेदार बाला सिंह ने बताया कि ठेकेदारों में एकता और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ढाई साल बाद चुनाव कराए जा रहे हैं।







