बाबा साहब अमर रहे के नारों की गंूज, संविधान निर्माता की जयंती पर शहर में निकली विशाल रैली, अजाक्स संघ सहित अन्य संगठनों ने किया आयोजन

कटनी, यशभारत। मप्र अजाक्स संघ जिला शाखा महासचिव पूर्णेश उइके ने बताया कि 14 अप्रैल को अजाक्स संघ एवं अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कटनी रेलवे स्टेशन से विशाल रैली निकाली गई। रैली सुभाष चौक, झंडा बाजार, आजाद चौक, मिशन चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मैदान माधवनगर गेट के सामने रैली बाबा साहब अमर रहे के नारों से गुंजायमान होते हुए पहुंची, इसके पश्चात मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमे अरविंद सिंह पेंड्रो संभागीय संयुक्त सचिव के मुख्य आतिथ्य में अरविंद सिंह धुर्वे जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं क्रांति कुंवर सिंह, मृत्युंजय सिंह, तोडर सिंह, ओमप्रकाश सकतेल, मनोज कोरी, विजय पटेल, अजय गोटियां, अरविंद टेकाम, चंद्रभान बौद्ध, राहुल भैया, सुश्री मनीषा धुर्वे, एड जे पी चौधरी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ। वक्ताओं ने बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान सामाजिक समानता, शिक्षा, न्याय, नारी सशक्तिकरण, विश्व बंधुत्व की भावना पर विचार व्यक्त करते हुए समाज में भाईचारा एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में अजाक्स संघ, गोंडवाना सामाजिक उत्थान समिति, कोल ट्राइबल फाउंडेशन, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ, ट्रेड यूनियन, जयस, भारतीय युवा शक्ति संगठन, कोयतूर गोंड, महासभा भीम आर्मी, ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य रामदास चौधरी, देवी सिंह कुलस्ते, सुग्रीम सिंह मरावी, किशन लाल भूमिया, सुलोचना सिंह, अरविंद झारिया, घनश्याम चौधरी, सुरेन्द्र घरते, जय चौधरी, सुगराम नेहा आर्मो, वैशाखू राम, संध्या, विनोद, मंगल सिंह मरावी, सहनाम सिंह, गुलाब सिंह, गुड्डा रैदास, दयाराम, विजय चौधरी, सुभाष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित कुंडे तहसील अध्यक्ष द्वारा किया गया।







