भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री विश्वास सारंग का विपक्ष पर तीखा प्रहार हार मान लो ईवीएम को दोष मत दो

मंत्री विश्वास सारंग का विपक्ष पर तीखा प्रहार हार मान लो ईवीएम को दोष मत दो

भोपाल, यशभारत। बंगाल चुनाव परिणामों पर विपक्ष द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और जनादेश का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उन्होंने विपक्ष की मानसिकता को हारी हुई करार देते हुए टिप्पणी की जीत रहे तो हम जीत रहे हैं और हार रहे हैं तो ईवीएम हरा रही है।

सारंग ने कहा कि इस देश की जनता ने अब अराजकता बर्दाश्त नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने बंगाल में ममता बनर्जी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा ममता दीदी ने बंगाल में अराजकता फैलाई थी। इसी तरह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर सनातन विरोध और देश की संस्कृति के खिलाफ माहौल बनाने का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा स्टालिन जो खुलेआम सनातन का विरोध करते थे जनता ने उन्हें उनका प्रतिसाद दिया है।

असम में गोगोई की एंटी नेशनल बयानबाजी पर भी मंत्री ने निशाना साधा असम की जनता ने उन्हें बड़े मार्जिन से हराया है। सारंग ने इसे केवल चुनावी हार जीत तक सीमित न रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की सुशासन और डबल इंजन की परिभाषा को जनता द्वारा स्वीकार करने का श्रेय दिया। उन्होंने जोर देकर कहा जो हारे हैं उन्हें जनता ने हराया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button