जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अब माढोताल में हत्या की खबर से सनसनी

हप्ते भर में तीसरी घटना

जबलपुर यश भारत। मढोताल थाना क्षेत्र के शंकर नगर इलाके में 58 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई है। मृतक के सिर पर चोट के तीन निशान पाए गए हैं। जिसके चलते हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालाकी फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। इस संबंध में सूत्रों व पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार माढोताल थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती करमेता में रहने वाला 58 वर्षीय भैया जी यादव रोजाना की तरह बुधवार को सुबह 11रू00 बजे भैंस चराने के लिए घर से निकला था। शाम को किसी राहगीर ने उसके बेटे को फोन पर सूचना दी थी तुम्हारे पिता घायल अवस्था में शंकर नगर के पास सड़क के किनारे पड़े हैं यह जानकारी लगते ही तत्काल परिजन मौके पर पहुंचे और भैया जी को पहले उपचार के लिए एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल में प्रारंभिक परीक्षण के उपरांत इस मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना लगते ही पुलिस भी पहुंच गई थी। एस आई निलेश पोर्ते के अनुसार पुलिस फिलहाल मर्ग कायम कर गंभीरता से विवेचना कर रही है।शव का पंचनामा करने के उपरांत पीएम के लिए सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button