जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

 जबलपुर में ऐनेस्थीसिया कॉन्फ्रेंस में चमके शहर के डॉक्टर, डॉ. अक्षिता और डॉ. परवीन ने जीते गोल्ड मेडल

डॉ. आशीष सेठी बने अध्यक्ष

 जबलपुर में ऐनेस्थीसिया कॉन्फ्रेंस में चमके शहर के डॉक्टर, डॉ. अक्षिता और डॉ. परवीन ने जीते गोल्ड मेडल

जबलपुर,यश भारत। हाल ही में विजन महल, जबलपुर में एनेस्थीसिया की वार्षिक राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश सहित शहर के लगभग 300 डॉक्टरों ने शिरकत की। कॉन्फ्रेंस में जबलपुर के ऐनेस्थीसिया विभाग ने सबसे अधिक उपलब्धियाँ हासिल कर शहर का मान बढ़ाया।

स्वर्ण पदक विजेता

टी.एन. झा गोल्ड मेडल डॉ. अक्षिता सेठी ने अपने नाम किया।
एम.टी. भाटिया गोल्ड मेडल डॉ. परवीन हुसैन को प्रदान किया गया।

इसके अलावा डॉ. रूपाश्री, डॉ. स्मृति और डॉ.सोमेश ने भी पुरस्कार प्राप्त कर अप्रत्याशित सफलता हासिल की और शहर का गौरव बढ़ाया।

मार्गदर्शकों का योगदान

विजेता डॉक्टरों ने अपनी सफलता का श्रेय एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष सेठी, डॉ. ममता महोबिया तथा आपातकालीन चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक चंसौरिया के मार्गदर्शन को दिया।

डॉ. आशीष सेठी बने अध्यक्ष

इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि डॉ. आशीष सेठी, विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया, को वर्ष 2025–26 सत्र के लिए अध्यक्ष (President) चुना गया।

कॉन्फ्रेंस की इस उपलब्धि ने न केवल शहर बल्कि पूरे प्रदेश में जबलपुर का नाम रोशन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button