देश

बरसते पानी में निकली यात्रा में दिखा भाजपाइयों का उत्साह, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक हुए शामिल

Screenshot 20250813 124538 Facebook2

Screenshot 20250813 121454 WhatsApp2

कटनी, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर देशभक्ति की अलख जगाती तिरंगा यात्रा आज बरसते पानी में उत्साह के बीच निकाली गई। फारेस्टर प्ले ग्राउंड से सुबह साढ़े 10 बजे शुरू हुई तिरंगा यात्रा में जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा, विधायकगण संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह और महापौर प्रीति सूरी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, महामंत्री सुनील उपाध्याय, यात्रा संयोजक रवि खरे, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सोगानी समेत अनेक नेतागण शामिल हुए।
भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व एवम प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बारिश का माहौल था, इसके बावजूद काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से एकत्र होकर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल खेल परिसर (फोरेस्टर प्ले ग्राउंड) में एकत्रित हुए। कार्यकर्ता विशाल तिरंगा लिए चल रहे थे। देश के 146 करोड़ देशवासियों के स्वाभिमान के रूप में अपने देश का राष्ट्रध्वज लेकर कार्यकर्ता विशाल तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से प्रारंभ होकर स्टेट बैंक तिराहा गांधी द्वार, जैन मंदिर, खेर माई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा, बाजार सुभाष चौक, मोहन टॉकीज रोड से होते हुए पुनः फारेस्टर प्ले ग्राउंड में समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा के बाद प्रभारी मंत्री एवं सांसद के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात का कार्यक्रम था।Screenshot 20250813 115956 WhatsApp2 Screenshot 20250813 120056 WhatsApp2 Screenshot 20250813 120001 WhatsApp2 Screenshot 20250813 120009 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button