जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत,

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई,

काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 9 की मौत,

तेलंगाना में एक्टर विजय की रैली के बाद अब आंध्र प्रदेश में शनिवार को भगदड़ की बड़ी घटना हो गई है। श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मच गई। घटना में अब तक 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे पर सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है। कहा कि दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

आंध्र प्रदेश के सीएमओ ऑफिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हुई थी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। सीएमओ ने जानकारी दी कि राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर के अधिकारियों से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button