व्यारमा नदी उफान पर, अनेक क्षेत्रों में जल भराव : सांसद ने बाढ़ पीडितों से किया संवाद, कहा -मॉनिटरिंग ले रहा हूं, बिल्कुल भी ना घबराए

दमोह lआज सुबह से ही दमोह की जीवनदायिनी व्यारमा नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण कई ग्रामों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गयी है।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने बताया कि लोकसभा सत्र प्रारम्भ है और मैं अभी दिल्ली में हूँ, मैं सुबह से ही बाढ़ प्रभावित ग्राम और जिला प्रशासन से फ़ोन के माध्यम से संपर्क में हूँ। जिला प्रशासन के द्वारा जो भी आवश्यक कार्य है वो किये जा रहे हैं। इसी क्रम में दमोह विधानसभा के ग्राम – अमखिरिया जो अधिक वर्षा के कारण जल भराव हो जाने से मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया है। गाँव के वरिष्ठ जन गोवर्धन महाराज से बात की। साथ ही उन्हें आश्वस्त कराया कि हम सभी अलर्ट_मोड पर हैं। यदि रात में भी जल का स्तर बढ़ता है तो रात्रि में ग्रामवासियों का रेस्क्यू कराने का प्रयास करेंगे। सांसद लोधी ने कहा कि सभी लोगों से आग्रह है कि आपकी सुरक्षा के लिए हम सभी निरंतर कार्य कर रहे हैं। नदी का जल स्तर बढ़ता है तो तत्काल सूचना करें। हर संभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा।







