सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ देश की सबसे प्रतिष्ठित कुश्ती स्पर्धा हिन्द केशरी 2024-25 एवं 52वीं सीनियर महिला एवं पुरुष भारतीय शैली कुश्ती स्पर्धा के लिए मध्यप्रदेश की ट्रायल टीम का चयन 5 नवंबर को सागर के छत्रसाल अखाड़े में किया जाएगा।
इंडियन स्टाईल कुश्ती महासंघ भारत के तत्वावधान में भारतीय शैली कुश्ती स्पर्धा का आयोजन 20 नवंबर से 23 नवंबर तक सितारा महाराष्ट्र में आयोजित किया जा रहा है।
उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश कुश्ती संघ की टीम भी भाग लेगी। जिसका चयन दिनांक 05 नवंबर को सुबह 10 बजे छत्रसाल अखाड़ा सागर में आयोजित किया है। जिसमें विभिन्न भार वर्ग वजन सीनियर पुरुष 55, 60, 65, 70, 75, 80, 85 एवं 85 से ऊपर 140 किलो ग्राम तक हिन्द केशरी टाईटल साथ ही महिला वर्ग के वजन 48, 52, 56, 62 एवं 65 से ऊपर 90 किलोग्राम तक महिला हिन्द केशरी के लिये चयन किया जावेगा।
Back to top button