जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैबिनेट मंत्री के दलाल वाले विडियो से मचा हड़कंप बोले, आंगनवाड़ी में भर्ती कराने वाले घूम रहे दलाल

कैबिनेट मंत्री के दलाल वाले विडियो से मचा हड़कंप बोले, आंगनवाड़ी में भर्ती कराने वाले घूम रहे दलाल

भोपाल, यशभारत। वन विभाग छीनने से नाराज चल रहे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान का एक वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया हैै। इस वीडियो में वे आंगनवाड़ी केन्द्रों में सहायिका और कार्यकर्ताओं के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए दलालों के घूमने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में कह रहे हैं कि कई दलाल घूम रहे हैं, जो पैसा लेकर भर्ती कराने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने आवेदन करने वालों से उनके दलालों के चक्कर में नहीं पडऩे की अपील की है। इसमें उनका कहना है कि आलीराजपुर जिले में ये बात सामने आ रहीं हैं कि कई लोग दलाली के चक्कर में घूम रहे हैं। उसमें कहीं न कहीं विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मिले हुए हैं। मंत्री का कहना है कि मैं आप सभी जो हमारी आवेदनकर्ता बहनें हैं, जिन्होंने सहायिका में भी आवेदन किया है, ऐसी सभी बहन-बेटियों से निवेदन करना चाहता हूं कि किसी को भी एक रूपया देने की आवश्यकता नहीं हैं। जिसके मेरिट में सबसे अधिक नंबर होंगे उन्हीं को आंगनवाडिय़ों में नियुक्ति दी जाएगी। मुझे बार-बार ये शिकायतें मिल रहीं हैं। इसीलिए मैंने ये वीडियो जारी किया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 19,500 पदों पर भर्ती कर रहा है। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2,027 और सहायिका के 17,477 पद शामिल हैं। इस सभी पदों के लिए 21 जून 2025 से 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button