फिलिस्तीन के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, महमूद अब्बास ने युद्धविराम को लेकर की बड़ी अपील

तेलअवीव, एजेंसी। फिलिस्तीन-इजराइल की जंग में लाखों मासूम जान गवां चुके हैं। गाजा में इतने बुरे हालात हैं कि जो लोग बमबारी या गोलीबारी से बच गए हैं वह अब भुखमरी से अपनी जान गवां रहे हैं। इस सब के बीच अब फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मदद की अपील की है। उन्होंने पीएम से गाजा में चल रही इजराइल की जंग को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। पत्र में उन्होंने भारत से और भी कुछ अपील की हैं।फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने गाजा में चल रहे इजरायल के युद्ध को रोकने और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने पत्र में भारत से गाजा में मानवीय सहायता बढ़ाने की भी अपील की है। वहीं, फिलिस्तीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात भी कही गई है। इसके लिए उन्होंने सभी राजनयिक चैनलों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बता दें कि करीब एक साल पहले भी फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री को जंग को लेकर पत्र लिखा था।






