जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ओबीसी न्याय सम्मेलन के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में कांग्रेस

जबलपुर यश भारत। आगामी 25 जुलाई को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में कांग्रेस पार्टी के द्वारा ओबीसी भागीदारी और न्याय सम्मेलन आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन को लेकर ओबीसी वर्ग से आने वाले लोगों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी भी इस आयोजन को व्यापक स्वरूप देने के लिए लगातार बैठकर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील लोगों से कर रही है। दिल्ली में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी इसी तरह का एक आयोजन करने की तैयारी की जा रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा भी इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। और कांग्रेस के ओबीसी विभाग के द्वारा जिलों में बैठकर आयोजित करने का सिलसिला भी जारी है। गौरतलब है की कांग्रेस पार्टी लंबे समय से ओबीसी की भागीदारी को मुद्दा बनाए हुए हैं। जबलपुर में भी इस वर्ग से जुड़े कांग्रेस के नेता कार्यक्रम को लेकर एक्टिव मोड पर है और अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं। अरसे बाद दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस पार्टी लगातार किसी न किसी मुद्दा या कार्यक्रम के जरिए अपनी सक्रियता प्रदर्शित कर रही है साथ ही कांग्रेस में कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता भी दिखाई दे रही है जिसे पार्टी के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। अभी हाल में कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस ने ग्वालियर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की थी प्रतिमा को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश की वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही और ऐसी ही संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में भी राष्ट्रीय स्तर की नेताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से भी वरिष्ठ नेता पहुंचकर शिरकत करेंगे।

02 10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button