जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राष्‍ट्रपति ने मंजूर किया जगदीप धनखड़ का इस्‍तीफा, PM ने की अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद आज कहा कि उन्हें कई भूमिकाओं में देश की सेवा का मौका मिला है और वह उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

राष्‍ट्रपति ने मंजूर किया धनखड़ का इस्‍तीफा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगदीप धनखड़ का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह ‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने’ के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा, ‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार, तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूं.’ धनखड़ (74) ने अगस्त 2022 में उपराष्ट्रपति का पदभार संभाला था और उनका कार्यकाल 2027 तक था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button