भोपाल

महिला मित्र से बात करने पर बदमाशों ने किया था युवक पर हमला

महिला मित्र से बात करने पर बदमाशों ने किया था युवक पर हमला

_ अयोध्यानगर पुलिस ने की आरोपियों पर कार्रवाई

भोपाल यशभारत। बदमाशों ने महिला मित्र से बात करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल की मां की शिकायत पर अयोध्या नगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। उपायुक्त जोन-02 डॉ संजय अग्रवाल द्वारा उक्त घटना में तत्काल आरोपी बदमाशों को गिरफ्तार कर सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस ने घटना कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जुलाई की है।ललित उर्फ शुभम शर्मा के राजीवनगर स्थित मकान में रोहित लोधी उर्फ रोहित कबाडी नें अपने साथी के साथ मिलकर हमला कर दिया था। महिला मित्र से फरियादी द्वारा बात करने की रंजिश रखते हुए क्रिकेट के बल्ले से जानलेवा हमला किया गया। जिससे फरियादी ललित गंभीर रुप से घायल हो गया। बेहोश होने पर मरा हुआ समझकर आरोपी भाग गए। ललित को उनके दोस्तों ने पीपुल्स अस्पताल में इलाज ले गए। जहां से ललित की माँ रेखा शर्मा ललित की गंभीर हालत देखते हुए और आरोपी बदमाशों के डर के कारण पैतृक निवास उज्जैन स्थित अस्पताल लेकर गई। जहां ललित बेहोश हालत में 3 दिन तक रहा है, होश में आने पर ललित ने अपनी मां रेखा शर्मा को उक्त घटना के बारे में बताया। जिस पर रेखा शर्मा द्वारा थाना अयोध्यानगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि ललित की हालत अभी गंभीर है। रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी रोहित कबाडी, राहूल उर्फ पृथ्वी सिंह तथा उसके साथी के विरुध्द केस दर्ज किया गया। रोहित और पृथ्वी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button