भोपाल

आठ माह की बेटी की मां ने हौज में डुबोकर की हत्या – इंदौर के द्वारकापुरी स्थिति प्रजापत नगर में हुई वारदात     

आठ माह की बेटी की मां ने हौज में डुबोकर की हत्या
– इंदौर के द्वारकापुरी स्थिति प्रजापत नगर में हुई वारदात
यशभारत इंदौर। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थिति प्रजापत नगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक महिला ने अपनी आठ माह की बेटी की हौज में डुबोकर हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसके लिए उसने हौज का ढक्कन बंद कर दिया और ढक्कन पर पानी की मोटर रख दी। बेटी के गुम होने की जानकारी महिला ने अपने परिजनों को दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, एक हफ्ते पहले भी उसने बेटी मायरा को जमीन पर पटक दिया । इस बात से नाराज सास ने उसे बेटी को गोद में देने से मना कर दिया था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के आंगन में बनी हौज में आठ माह की बालिका मायरा का शव मिला था। पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान बालिका की मां वर्षा चौहान से पूछताछ की गई। पहले तो वर्षा ने पुलिस को गलत जानकारी दी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो वर्षा ने बेटी की हत्या का जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक मृतक मायरा का पिता अविनाश रेडीमेड कपड़ों का व्यापारी है। अविनाश ने पुलिस को बताया कि सुबह वह बाथरूम में था, उसी वक्त मायरा अपनी मां वर्षा के पास बिस्तर पर थी। अचानक वर्षा ने चिल्लाते हुए बताया कि बच्ची नहीं मिल रही है। कफी ढूंढने के बाद जब हौज का ढक्कन हटाया तो शव मिला। टीआइ सुशील पटेल ने बताया कि बच्ची की मां वर्षा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी मानसिक स्थिति की जांच कराई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button