जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्टेशन की तीसरी आंख में कैद हुआ वाहन चोर आरपीएफ ने आरोपी को सिविल पुलिस को सौंपा

 

जबलपुर यशभारत। रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटी कैमरे में एक वाहन चोर को आरपीएफ ने चंद घंटे में अपनी गिरफ्त में लेकर अगली कार्रवाई के लिए सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला रेलवे कर्मचारी पूनम विश्वकर्मा आरपीएफ पोस्ट जबलपुर पहुँचीं और उन्होंने अपनी एक्टिवा चोरी होने की सूचना दी, जो होटल पोलो मैक्स के बगल में लिनेन कार्यालय के पास खड़ी थी।शिकायतकर्ता की सूचना पर सीसीटीवी की जाँच की गई और इलाके की पहचान की गई।सीसीटीवी फीड की गहन जाँच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान हुई और शिकायतकर्ता को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाना सिविल लाइन ले जाया गया।
संदिग्ध व्यक्ति की सीसीटीवी फीड सिविल लाइन थाना प्रभारी के साथ भी साझा की गई।चोरी हुए वाहन और संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई। जिसमें आरपीएफ के सहायक सिपाही सुखराम बेन, हरिकेश, सिपाही सूर्यनाथ यादव और सिपाही प्रवीण उपाध्याय शामिल थे।टीम ने सीसीटीवी पहचान के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति की त्वरित और गहन जाँच की। संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने के लिए सूत्रों को भी सक्रिय किया गया। इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि एलसीटी सुषमा पटेल ने सीसीटीवी के माध्यम से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जो प्लेटफार्म नंबर एक पार्सल की तरफ घूम रहा था और भागने की कोशिश कर रहा था। संदिग्ध व्यक्ति के सटीक स्थान के साथ सूचना बिना किसी देरी के टीम के सदस्यों को दी गई।टीम ने होटल कलचुरी के पास से संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के दोपहिया वाहन के साथ पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी को चोरी की एक्टिवा सहित आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन जबलपुर को सौंप दिया गया। पूछताछ पर उसने अपना नाम शिवराज लोनिया पुत्र बेनी लाल लोनिया निवासी 27 मील के पास यादव कॉलोनी, तेंदूखेड़ा, जबलपुर बताया गया। इस तरह से सीसीटीवी कर्मचारियों की सतर्कता और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से घटना के 4 घंटे के भीतर वाहन चोरी का मामले में आरोपी को दबोच लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button