जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 22….. पूर्व प्रेमिका और 6 माह के मासूम कर की गला रेतकर हत्या

जबलपुर यश भारत। देश की राजधानी दिल्ली के मजनू टीला से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां निखिल नामक एक शख्स ने अपनी पूर्व लिव इन पार्टनर सोनल आर्या और उसकी सहेली रश्मि की 6 माह की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने यह जघन्य वारदात बदले की भावना को लेकर अंजाम दी। निखिल को शक था की सोनल गर्भवती थी और उसने रश्मि के पति दुर्गेश के साथ मिलकर गर्भपात कराया। पुलिस के अनुसार बाईस वर्षीय सोनल पिछले कुछ समय से अपनी कहीं भी रश्मि देवी की यहां रह रही थी। रश्मि के पति दुर्गेश सी प्रभावित होने का शक भी निखिल को था। निखिल एक फुट डिलीवरी एजेंट का काम करता है। जानकारी के अनुसार हाल ही में सोनम गर्भवती हुई और उसने गर्भपात कराने का निर्णय लिया। निखिल का मानना था कि सोनल ने इसके लिए दुर्गेश की मदद ली और उसी की मदद से यह सब कुछ किया। उसने दुर्गेश की मोबाइल रिपेयर की दुकान पहुंचकर एक सर्जिकल ब्लेड खरीदा और सोनल तथा दुर्गेश की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी। उसने दुर्गेश की 6 माह की बेटी की हत्या तो सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उसे लगता था कि सोनल ने दुर्गेश की मदद से ही उसकी बच्चे का गर्भपात कराया है। अधिकारियों के मुताबिक निखिल और सोनल की मुलाकात 2023 में हल्द्वानी में हुई थी। 2024 में सोनम गर्भवती हुई थी और उसने एक बच्चे को जन्म भी दिया था जिसे उन्होंने उत्तराखंड में बेच दिया था। उसके बात सोनम और निखिल वजीराबाद में आकर रहने लगे। सोनल के परिवार की मुताबिक वह निखिल के दुर्व्यवहार की तंग आ चुकी थी और जनवरी में उसे छोड़कर चली गई थी। सोनल की बहन हेमा ने बताया कि निखिल को छोड़ने के बाद वह कुछ दिन तक उसके अरूणा नगर स्थित घर पर आकर भी रही थी। उसकी माता-पिता नैनीताल में रहते हैं। हेमा के अनुसार करीब 2 साल पहले सोनल निखिल और उसके परिवार के साथ रहने लगी थी। लेकिन निखिल सोनल की प्रति जुनूनी था और वह छोटी-छोटी बात पर न केवल चिल्लाता था बल्कि मारपीट भी करता था जिससे सोनल तंग आ चुकी थी। भाई इस संबंध तोड़ने और जाने भी नहीं देता था। लेकिन जनवरी में आखिरकार सोनल ने बाहर जाने का फैसला कर लिया। सोनल की मां ने बताया कि निखिल अक्सर फोन करके उन्हें रिश्ता टूटने के लिए दोषी ठहरता था। वह पागलों जैसा व्यवहार करता था। जब मेरी बेटी पिछले साल नैनीताल नैनीताल आई थी तो उसने कई बार फोन किया और उसे हमारे साथ नहीं रहने दिया। परिवार जनों की मुताबिक निखिल को छोड़ने के बाद सोनल अपनी सहेली रश्मि के यहां रह रही थी। वहवह 24 जून को रश्मि के घर गई थी और तबसे वहीं रह रही थी और आखिरकार जिस बात का डर था निखिल ने वही कर दिया। पुलिस ने आरोपी निखिल को उत्तराखंड से गिरफ्तार भी कर लिया है।

प्रेमी के लिए पति को मार डाला

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं कि ऐसी ही एक सनसनीखेज वारदात
बिहार की औरंगाबाद जिले से सामने आई है।सोनम की तरह यहां एक महिला ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली। यह सनसनीखेज घटना जिले के बंदेया थाना क्षेत्र के अभोना गांव की बताई जा रही है। बीपी महीने की 21 तारीख को यहां विक्कू नामक एक युवक का शव मिला था। शव पर बाहरी चोट के निशान थे जिससे स्पष्ट था कि उसकी हत्या की गई है। आवश्यक कार्यवाही की उपरांत पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और परिवार जनों की बयान दिए तथा हत्याकांड के अन्य सबूत जुटाये। जिसकी आधार पर पुलिस का शक मृतक की पत्नी पर गया पुलिस ने इस हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की पहले तो पत्नी घटना से इंकार करती रही लेकिन पूछताछ में वह टूट गई और उसने न केवल अपना जुर्म कबूल कर लिया बल्कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पूरी साजिश की कहानी भी बया कर दी। इसकी बात पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि हत्या में शामिल उसका प्रेमी फरार हो गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला के गांव की ही एक युवक से प्रेम संबंध थी और थी और पति को रास्ते से हटाने के लिए ही उसने पूरी साजिश रचकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दे डाला।

04 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button