भोपाल
यशभरत ब्रेकिंग – नाबालिग और महिला सहित दो लुटेरे गिरफ्तार
यशभरत ब्रेकिंग – नाबालिग और महिला सहित दो लुटेरे गिरफ्तार
भोपाल यशभारत। कोहेफिजा पुलिस ने कर्बला घाट के पास लूट की योजना बनाते समय एक नाबालिग व महिला सहित दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन व बाइक जब्त की है। सोने की चेन की कीमत करीब 2.80 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी के विरुद्ध गोविंदपुरा थाने में पूर्व में अपराध दर्ज है।







