मध्य प्रदेशराज्य

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार : पुलिस को चकमा देने के लिए 2 महीने से कर रहा था चौकीदार की नौकरी

सागरI सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी करीब 2 महीने से फरार चल रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिएआरोपी दयालु यादव फरारी के दौरान चौकीदार नौकरी कर रहा था। पुलिस को जैसे ही उसकी लोकेशन मिली, टीम दिल्ली पहुंची और दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। अभी दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

बताया जा रहा है कि  थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को दयालु यादव बहला-फुसलाकर गुड़गांव ले गया था। वहां किराए पर कमरा लेकर युवती को जबरन रखा और दुष्कर्म किया। बाद में उसके दो साथियों ने भी पीड़िता से जबरदस्ती की। मौका मिलने पर पीड़िता किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button