भोपाल

भैया-भाभी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई

भैया-भाभी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाई

-सुसाइड नोट में किया पेरशानी का जिक्र

भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने भाईयों व भाभियों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटना स्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के कारणों का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआई प्रदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि बिस्मिल्ला कॉलोनी निवासी मुसर्रफ पुत्र मोहम्मद अयाज(22) के्रन पर हेल्पर का काम करता था। कल रात करीब साढ़े दस बजे उसने अपने मकान में लोहे के पाइप से रस्सी का फंदा बांध कर फांसी लगा ली। घटना का पता चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपने भाईयों व तीन भाभियों से परेशान होने का जिक्र किया है। उसका अपने भाईयों व भाभियों से पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर उसके परिजनों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button