ऑटो और बाइक की भिड़ंत,3 लोगो की मौत : खमरिया ग्राम के समीप हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के अरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया ग्राम के समीप दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां ऑटो और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई,जानकारी के बाद पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार एक एक्टिवा वाहन mp 22 SB 1427 में तीन लोग सवार होकर रैयतवाड़ी ग्राम से अरी की तरफ जा रहे थे और एक ऑटो वाहन क्रमांक MP 50 ZD 7679 अरी तरफ से खमरिया ग्राम के पास आ रहा था जब वह खमरिया ग्राम के समीप पहुंचे तो ऑटो और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग की घटना स्थल पर वृद्धि हो गई। इस हादसे की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने अरी पुलिस और 108 वाहन में दी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृत्यु की शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथी घटनाक्रम की पुलिस जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। मृतकों में अविनाश भलावी पिता सतनारायण भलावी उम्र 35 साल निवासी नयेगांव थाना अरी, अरविंद भालेकर पिता सियानंद भालेकर उम्र 26 साल निवासी रैयतवाड़ी थाना अरी, रोहित कुमरे पिता शिवचरण कुमरे उम्र 23 साल निवासी रैयतवाड़ी थाना अरी शामिल है। अरी थाना प्रभारी आशीष खोपड़ागड़े ने बताया कि सूचना मिली थी कि सडक हादसे में 3 लोगो की मौत हुई है फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।







