मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार चोरी की एक्सिस भी हुई बरामद

जबलपुर यश भारत। थाना हनुमानताल मै 28 मई को हसरत अली उम्र 36 वर्ष निवासी स्लाटर हाउस ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 26 तारीख को रात 11-30 बजे सिंधी कैंप शंकर जी के मंदिर के पास एक एक्सिस स्कूटी से 3 लडके आये एक ने उसके साथ हाथ मुक्केा से मारपीट कर उसका मोबाईल छीनकर तीनों भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 309(6) बीएनएस का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों की निर्देश पर थाना प्रभारी हनुमानताल धीरज राज के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये समीर उर्फ गोला पिता खुर्शीद अंसारी 20 साल निवासी चारखम्भा चौक थाना हनुमानताल एवं सोहेल पिता अजमेरी अंसारी उम्र 18 वर्ष निवासी मक्का नगर थाना हनुमानताल को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर दोनो ने अपने साथी अरसलान के साथ मिलकर 1 सप्ताह पूर्व कुंजडहाई मस्जिद के पास से एक्सिस चुराना तथा उक्त चुराई हुई एक्सिस से सिंघी कैंप मे एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोबाईल छीना स्वीकार करते हुये छीना हुआ मोबाईल अरसलान के पास होना बताया।
उल्लेखनीय है कि 20 मई को मोह0 शानू निवासी कुंजडहाई मंस्जिद ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 19 तारीख को कोई अज्ञात चोर घर के सामने खडी उसकी एक्सिस एमपी 20 जेड टी 5458 चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 357/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
आरोपियों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त चुराई हुई एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड टी 5458 जप्त करते हुये आरोपियों को थाना हनुमानताल के अपराध क्रमांक 357/25 धारा 303(2) बीएनएस एवं 385/25 धारा 309(6) बीएनएस में गिरफ्तार कर न्याययिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया।







