जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संगठन चुनाव को लेकर हलचल

संगठन चुनाव को लेकर हलचल

संगठन चुनाव को लेकर हलचल

जबलपुर यशभारत।गुजरात के अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के 84 वें, राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया था. बीते 8 और 9 अप्रैल को ये अधिवेशन आयोजित हुआ था.अधिवेशन में देशभर के कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया था. मध्य प्रदेश से भी कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने अधिवेशन में उपस्थित हुए थे. इसके बाद से पार्टी नेतृत्व ने बड़े बदलाव का संकेत दिया था. राज्यों में कांग्रेस को कैसे मजबूत किया जाए? इस पर सियासी जाल बिछाने का काम शुरु कर दिया गया.इसी कड़ी में यूथ कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है.चुनाव की घोषणा शुक्रवार को संगठन की ओर से नियुक्त चुनाव आयुक्त सैय्यद नासिर हुसैन, प्रदेश चुनाव अधिकारी मुकुल गुप्ता और प्रदेश प्रभारी शेष नारायण ओझा ने की।  प्रदेश अध्यक्ष से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक के होने वाले चुनावों को लेकर  यूथ कांग्रेस ने कहा कि स्टेट प्रेसिडेंट, स्टेट कमेटी, डिस्ट्रिक्ट कमेटी के सदस्य भी चुने जाएंगे. विधानसभा कमेटी, ब्लॉक अध्यक्ष तक के चुनाव होंगे. इस दौरान सबसे ज्यादा रोचक मामला जबलपुर का होने की संभावना है जहां की सीट एससी और एसटी कैंडिडेट के लिए आरक्षित कर दी गई है।
शहर की सीट हुई आरक्षित
युवा कांग्रेस चुनाव में 7 जिले जोन वाइस ड्रॉ के द्वारा एससी एसटी के लिए रिजर्व है। ( पिछले बार के रिजर्व जिले छोड़कर) जिसमें कि जबलपुर का भी नाम शामिल हैं। सबसे प्रमुख बात पद के लिए चुनाव लडने का उम्र का क्राइटेरिया 18-35 वर्ष का है। दबी जबान में संगठन में यह चर्चा है कि आरक्षित प्रक्रिया और उम्र के क्राइटेरिया  के चलते बहुत से केंडिडेट इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं जिसके बाद चुनाव लडऩे के लिए उचित सदस्य नहीं मिल पा रहे है.
मतदान के आधार पर
पदाधिकारी बनाए जाएंगे
संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि मतदान के आधार पर पदाधिकारी बनेंगे। जिस पद के लिए जिसे जितने मत मिलेंगे, उसके आधार पर उसके पद का निर्धारण हो जाएगा। मान लीजिए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सात अभ्यर्थी खड़े हैं, उसमें सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला अध्यक्ष और उसके बाद मतों के आधार पर चार उपाध्यक्ष बनेंगे।इनमें दो पद अनुसूचित जाति-जनजाति और दो अनारक्षित रहेंगे। शेष अभ्यर्थी सचिव बनाए जाएंगे। महासचिव के 20 से 22 पद रहेंगे।
11 मई तक फाइनल
कैंडिडेट तय होंगे
यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर 11 मई तक सभी फाइनल कैंडिडेट तय हो जाएंगे. वहीं, कुछ जिलों में एससी और एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया.जबलपुर को मिलाकर एससी एसटी के लिये आरक्षित जिलों में सागर,देवास  (शहर )पांढुर्ना,गुना,बुरहानपुर और सतना का नाम है.
मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन मतदान
इस दौरान एक माह का सदस्यता अभियान चलेगा। इसके साथ ही मतदान की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो जाएगा। संगठन के मोबाइल एप के माध्यम से आनलाइन मतदान होगा। परिणाम आने में चार से पांच माह लग जाएंगे। वे सभी युवा चुनाव लडऩे के पात्र होंगे, जो सदस्य होंगे और आयु संबंधी मापदंड को पूरा करेंगे। आयु के प्रमाण के लिए अंकसूची देनी होगी।
इलेक्शन प्रोसेस शुरू
यूथ कांग्रेस ने दावा कि कल से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कोऑर्डिनेटर जिलों का दौरा करेंगे. नॉमिनेशन 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगे. दावे आपत्तियों और सुनवाई 28 अप्रैल से 7 मई तक होगी. वहीं, नॉमिनेशन फॉम्र्स की स्क्रूटनी 7 मई से 9 मई तक की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button