जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल अस्पताल का जूनियर डॉक्टर घुघवा फॉल में डूबा, तलाश जारी

 

जबलपुर यश भारत। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल अस्पताल में उसे समय हड़कंप मच गया जब जूनियर डॉक्टर डूबने की खबर पहुंची। जूनियर डॉक्टर अपने साथियों के साथ होली पर्व मनाने

घुघवा फॉल पहुंचा था जहां नहाते वक्त वह डूब गया साथियों ने उसे खोजने की पूरी कोशिश की परंतु जूनियर डॉक्टर का कहानी पता नहीं चला संबंध में जूनियर डॉक्टर ने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को जानकारी दी साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी खबर की। जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा जूनियर डॉक्टर की खोज की परंतु देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल पीजी छात्र भोपाल निवासी निखिल डांगी अपने अन्य साथियों के साथ घुघवा फॉल पहुंचा था तभी सभी साथियों ने होली मना कर नहाने पहुंच गए इस बीच जूनियर छात्र निखिल डांगी गहराई में पहुंच गया जहां से निकल पाना उसके लिए मुश्किल था साथियों ने उसे खोजने की पूरी कोशिश की परंतु निखिल इतनी गहराई में चला गया था उसे निकाल पाना साथियों के बस की बात नहीं थी देर तक खोजने के बाद निखिल नहीं मिला तो जूनियर डॉक्टर ने संबंध में अपने अधिकारियों को जानकारी पहुंचाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel