देश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शासकीय कन्या महाविद्यालय में सक्रिय महिलाओं का सम्मान, महाविद्यालय दो ई-रिक्शा और 10 बेंचों की मिली सौगात, सभी कक्षाएं बनेंगी स्मार्ट क्लास

कटनी, यशभारत। विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल ने कहा है कि शासकीय कन्या महाविद्यालय की सभी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास रूम बनाया जायेगा। उन्होंने विधायक निधि से छात्राओं के बैठने के लिए आवश्यक संख्या में पर्याप्त बेंच और कालेज आने -जाने के लिए 4 ई-रिक्शा सहित जनरेटर प्रदान करने की बात शनिवार को यहां शासकीय कन्या महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर पुलिस, उद्योग,राजस्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही करीब 70 महिलाओं को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत,अपर कलेक्टर साधना परस्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह एवं प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात मौजूद रहे।

नई दिल्ली में हुए गणतंत्र दिवस परेड में कटनी जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली कालेज छात्रा सुश्री वंशिका परौहा को विधायक श्री जायसवाल के प्रस्ताव पर सम्मान स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वंशिका ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए की गई अपनी कड़ी मेहनत व परिश्रम की जानकारी दी।

विधायक श्री जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि हमें दिल, मन और आत्मा की गहराइयों से महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने समाज के दूषित और विकृत मानसिकता वाले तत्वों से बेटियों को सावधान और सतर्क रहने की सीख देते हुए सरकार द्वारा इस मामले में अभिमन्यु जैसे पुलिस के अभियानों की सराहना की। विधायक ने महिलाओं को प्रोत्साहन देने सरकार द्वारा नगर निगम निर्वाचन में दिये गये 50 प्रतिशत आरक्षण की बात कही। साथ ही गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर जिले का नाम रोशन करने वाली छात्रा वंशिका को विधायक निधि से 25 हजार रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपनी क्षमता को प्रदर्शित करने के साथ -साथ सशक्त भूमिका का निर्वहन कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जिले के 15 पुलिस थानों में से 3 थानों की टी आई महिलाएं हैं। इसी प्रकार तीन पुलिस चौकियों की प्रभारी का दायित्व भी महिला पुलिस अधिकारी सम्हाल रहीं हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने कहा कि संस्कार और संस्कृति को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। आज की नारी राजनीति, कारपोरेट, फाइनेंस, प्रशासन आदि क्षेत्रों में सार्थक योगदान दे रहीं हैं। कार्यक्रम को अपर कलेक्टर साधना परस्ते और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी ने भी संबोधित किया।

कालेज को मिले दो ई-रिक्शा

शासकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को आने -जाने की सुविधा हेतु कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर कारपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अडानी फाउंडेशन और महाकौशल रिफ्रैक्टरीज द्वारा एक- एक ई-रिक्शा प्रदान किया गया। जिसकी विधि -विधान से पूजा -अर्चना कर प्राचार्य डॉ चित्रा प्रभात को सौंपा गया।इसी प्रकार उद्योगपति मनीष गेई ने भी 10 बेंच प्रदान की है। ई-रिक्शा की चालक खुशी गुप्ता और चंदा बर्मन ने छात्राओं को बैठाकर कालेज परिसर में घुमाया। इस अवसर पर एस डी एम श्री प्रदीप कुमार मिश्रा, सहायक संचालक महिला सशक्तिकरण वनश्री कुर्वेती, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक शबाना बेगम, स्थानीय पार्षद, सरपंच गुलवारा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।FB IMG 1741439158571

FB IMG 1741439154707 FB IMG 1741439151199 FB IMG 1741439170943 FB IMG 1741439162827

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button