जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पुलिस बनकर महिलाओं को लूटने वाले निकले महाराष्ट्र के आरोपीः घर से माल बरामद, आरोपी पकड़ से दूर

जबलपुर, यशभारत। केंट-कोतवाली थाना में दो महिलाओं के साथ हुई लूट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जबलपुर पुलिस बनकर महिलाओं से लूट करने वाले महाराष्ट्र नदुरा जिले के रहने वाले निकलें है। जबलपुर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस की मदद से आरोपियों की घर तक पहंुची और लूट का माल बरामद किया है। हालांकि दोनों आरोपियों को पुलिस दबोच नहीं पाई है।

इस संबंध में एएसपी प्रदीप शेंडे ने बताया कि बीते दिनों कोतवाली और केंट थाना क्षेत्र में दो महिलाओं से दो युवकों ने खुद को पुलिस कर्मी बताकर असली जेवरात लेकर नकली जेवरात थमा दिए थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान ज्ञात हुआ कि महाराष्ट्र नदुरा के रहने वाले अमजद अली और जिन्ना उर्फ मोहम्मद अली काफी समय से खुद को पुलिस बताकर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं। पुलिस जब महाराष्ट्र के नदुरा जिले स्थित दोनों आरोपियों के घर पहंुची तो वह फरार थे, घर की तालाशी ली गई तो वहां से लूट का सामान बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तालाश सरगर्मी से की जा रही है जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा।

एक दिन पहले जबलपुर पहंुचे, रैकी की
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी एक दिन पहले जबलपुर पहंुचे थे, पहले उन्होंने कोतवाली और कंेंट थाना क्षेत्र की रैकी इसके बाद दूसरे दिन सुबह-सुबह महिलाओं के साथ लूट की। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों के साथ कौन-कौन शामिल था इसकी पतासजी भी की जा रही है। जबलपुर में आरोपियों का जान-पहचान वाला कौन इस बारे में डिटेल निकाली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App