जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
युवा दिवस : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विद्यार्थियों के साथ किया योग और सूर्य नमस्कार

भोपाल lमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग किया l
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और जन समुदाय को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ।







