गंगादेवी के यहां चोरी करने वाला गुंडी पकड़ा गयाः अनुराधा के घर में भी की थी चोरी
रांझी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, सोने-चांदी के जेवरात भी जप्त किए

जबलपुर, यशभारत। रांझी पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मानेगांव में रहने वाली गंगा देवी और गंगा मैया क्षेत्र निवासी रांझी अनुराधा परिहार के घर में दोनों चोरों ने हाथ साफ करते हुए करीब 3 लाख 70 हजार रूपए के सोने-चांदी के जेवरात चुराए थे।
पुलिस ने बताया कि मानेगांव निवासी गंगादेवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सूने घर से 70 हजार कीमती सोने-चांदी के जेवरात किसी अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिए हैं। इसी तरह गंगा मैया कॉलोनी निवासी अनुराधा परिहार ने भी शिकायत करते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार बाहर गया हुआ था जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने करीब 3 लाख रूपए कीमती सोने-चांदी के जेवरात को चुरा लिया है। दोनों शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की तो पता चला कि आदित्य उर्फ गुंडी और रितिक काफी समय से रांझी के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दोनों को दबोचने के लिए पुलिस ने अपनी टीम लगाते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी दौरान पता चला कि दोनों चोर रांझी क्षेत्र में नजर आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की तो पता चला कि दोनों महिलाओं के घर में सेंधमारी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का माल बरामद किया है।







