ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर लगेगा स्वास्थ्य शिविर : 19 जिलों के मरीज ले सकेंगे लाभ

ग्वालियर l देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर 25 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक तीन दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स भोपाल के कई डॉक्टर मरीज का चेकअप कर अपनी सेवाएं देने आएंगे।

इन जिलों से आएंगे मरीज

मरीज तीन दिनों तक अपनी पुरानी विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श ले सकेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से चर्चा करते हुए ग्वालियर के बीजेपी सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि, इस साल अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसलिए इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उनके जन्मदिन 25 दिसंबर को है इस लिए यह आयोजन किया जाना है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर मरीज को अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देंगे।19 जिले के मरीज शिविर का लाभ ले सकेंगे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button